युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे 200 से अधिक भारतीय छात्रों को स्कूल में ठहराया गया
कीव (यूक्रेन) स्थित भारतीय दूतावास ने रूसी हमले के बीच 200 से अधिक भारतीय छात्र-छात्राओं को दूतावास के पास स्थित एक स्कूल में ठहराया है। यूक्रेन में भारतीय राजदूत पार्थ सतपती ने छात्रों से बातचीत की जिसकी तस्वीर सामने आई है। भारत सरकार ने कहा है कि वह यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए वैकल्पिक प्रबंध कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


