युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के 21,200 सैनिक मारे गए, 838 रूसी टैंक हुए नष्ट: यूक्रेन
यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के 21,200 सैनिक मारे गए हैं जबकि 838 टैंक नष्ट हुए हैं। यूक्रेन के अनुसार, रूस के 176 विमान, 153 हेलीकॉप्टर, 2,162 सशस्त्रकर्मियों के वाहन भी नष्ट हुए हैं। बकौल यूक्रेन, इसके अलावा रूस के 397 आर्टिलरी सिस्टम और 69 ऐंटी-एयरक्राफ्ट वारफेयर सिस्टम भी नष्ट हुए हैं।
read more at Hindustan Times


