Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

युवक की हिरासत को लेकर 200 लोगों ने ओडिशा में थाने पर किया हमला, 8 पुलिसकर्मी घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 13 September 2022
गांजे की तस्करी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लेने को लेकर मंगलवार को करीब 200 लोगों की भीड़ ने ओडिशा के गजपति में पुलिस थाने पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हथियारबंद प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़ दिया...पुलिसकर्मियों को पीटा और तोड़फोड़ की।" बकौल अधिकारी, ''हमले में कम-से-कम आठ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।"