Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

युवक ने किया मेरा रेप और करवाया गर्भपात, थाने में पूछे गए अश्लील सवाल: यूपी की युवती

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 15 September, 2023
कानपुर (यूपी) में एक युवती का आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने उसका रेप किया और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवा दिया। युवती ने कहा कि इसकी शिकायत करने पर पुलिस चौकी में आरोपी के सामने उससे अश्लील सवाल पूछे गए। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।