Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

युवा सोचते हैं कि पत्नी का मतलब 'परेशानी को हमेशा के लिए आमंत्रित करना' है: केरल एचसी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 1 September 2022
केरल हाईकोर्ट ने एक 51-वर्षीय शख्स की तलाक की याचिका को खारिज करते हुए 'इस्तेमाल करो और फेंको' की मानसिकता की निंदा की है। हाईकोर्ट ने कहा, "आजकल युवा सोचते हैं कि शादी एक तबाही है...उनके लिए 'पत्नी' का मतलब 'हमेशा के लिए परेशानी को आमंत्रित करना' हो गया है।" याचिकाकर्ता ने पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।