यूएई के अधिकारी अहमद नासिर चुने गए इंटरपोल के नए अध्यक्ष, टॉर्चर के लग चुके हैं आरोप
यूएई के गृह मंत्रालय में इंस्पेक्टर जनरल अहमद नासिर अल-रईसी को 4-वर्षीय कार्यकाल के लिए इंटरनैशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइज़ेशन (इंटरपोल) का नया अध्यक्ष चुना गया है। अल-रईसी पर यूएई में मनमाने तरीके से लोगों को हिरासत में रखने और टॉर्चर के आरोप लग चुके हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उन पर स्वीडन, ब्रिटेन व फ्रांस में मानवाधिकार उल्लंघन के केस दर्ज हैं।
read more at Reuters


