यूएई के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आधिकारिक दौरे पर यूएई पहुंचे व अबू धाबी के क्राउन प्रिंस एचएच शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री 28वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के नामित अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर से मिले और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत के प्रयासों पर बातचीत की।
read more at ABP न्यूज़


