यूएई के राष्ट्रपति से मिलने के लिए दिल्ली के होटल में घुसा सऊदी का 'पुलिसकर्मी'
सऊदी अरब का एक कथित पुलिसकर्मी जी20 समिट के दौरान होटल ताज मानसिंह (दिल्ली) में घुस गया जहां यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान रुके थे। उसे नाहयान से मिलने की कोशिश के दौरान लॉबी में सुरक्षाकर्मियों ने रोका। बकौल शख्स, सऊदी अरब में उसका भाई अस्पताल में भर्ती है और वह नाहयान से मदद मांगने आया था।
read more at हिन्दुस्तान


