यूएई में 'महादेव' ऐप स्कैम के आरोपी की शादी में गई थीं सनी लियोनी और नेहा कक्कड़ जैसी हस्तियां
'महादेव' गैंबलिंग ऐप से जुड़े करीब ₹5,000 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में सनी लियोनी, नेहा कक्कड़ और टाइगर श्रॉफ जैसी बॉलीवुड हस्तियों को ईडी द्वारा समन भेजा जा सकता है। इस साल फरवरी में यूएई में हुई ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी में करीब 17 हस्तियां पहुंची थीं। शादी पर करीब ₹200 करोड़ खर्च हुए थे।
read more at हिन्दुस्तान


