Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूएनएससी में सुधार की ज़रूरत को हमेशा के लिए नकारा नहीं जा सकता: विदेश मंत्री जयशंकर

short by पीयूषा शर्मा / on Thursday, 29 September, 2022
अमेरिकी दौरे पर गए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को वॉशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की आवश्यकता को हमेशा के लिए नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, "यह एक आसान प्रक्रिया नहीं है...हम अंतर-सरकारी वार्ता (आईजीएन) के माध्यम से यूएनएससी सुधार के प्रयासों पर ज़ोर दे रहे हैं।"
read more at ABP Live