Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूएस ओपन के सेमीफाइनल में ज़्वेरेव को हराकर अपने 31वें ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे जोकोविच

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 11 September 2021
विश्व नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच यूएस ओपन 2021 के सेमीफाइनल में विश्व नंबर-4 अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव को हराकर अपने 31वें ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंच गए हैं। 34-वर्षीय जोकोविच ने 3 घंटे 33 मिनट चले मुकाबले को 4-6, 6-2, 6-4, 4-6, 6-2 से जीता। जोकोविच अब अपने 21वें ग्रैंड स्लैम और कैलेंडर-ईयर ग्रैंड स्लैम से 1 जीत दूर हैं।