यूएस ओपन में मैच के दौरान सेरेना विलियम्स ने पहने 400 हीरे जड़े जूते, तस्वीर हुई वायरल
23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स यूएस ओपन 2022 के पहले राउंड में हीरे जड़े जूते पहनकर मैच खेलने उतरीं जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। सेरेना के दोनों जूतों में 400 हीरे जड़े थे और उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी, वह भी खुद डिज़ाइन की थी। सेरेना ने सीधे सेटों में डांका कोविनिच को हरा दिया।
read more at Times Now नवभारत


