यूएस के 'स्पाइक' ने बनाया दुनिया के सबसे उम्रदराज़ जीवित कुत्ते होने का रिकॉर्ड
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ओहायो (अमेरिका) के एक परिवार के 'स्पाइक' नामक कुत्ते को दुनिया का सबसे उम्रदराज़ जीवित कुत्ते का खिताब दिया है। चिहुआवा ब्रीड के 'स्पाइक' की उम्र 7 दिसंबर 2022 को 23 साल और 7 दिन थी। गौरतलब है, रीता किम्बल नामक एक महिला ने स्पाइक को 2009 में ग्रॉसरी स्टोर की पार्किंग से रेस्क्यू किया था।
read more at GWR


