यूएस नेवी के अधिकारियों ने पार्टी में गाया 'कल हो ना हो', करण जौहर ने दी प्रतिक्रिया
निर्देशक करण जौहर ने अमेरिकी नौसेना के अधिकारियों द्वारा एक डिनर पार्टी में 'कल हो ना हो' गाना गाने के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शाहरुख खान व जावेद अख्तर समेत अन्य लोगों को टैगकर लिखा, "यह गाना...अब भी चल रहा है।" वीडियो में एक अधिकारी गिटार बजाते जबकि एक पुरुष व महिला अधिकारी गाना गाते दिख रहे हैं।
read more at Hindustan Times


