यूएस में अनजान कपल की शादी में अचानक पहुंचे ऐक्टर मार्क रॉफेलो; वायरल हुई तस्वीर
फिल्म 'अवेंजर्स' में हल्क का किरदार निभाने वाले ऐक्टर मार्क रॉफेलो अचानक न्यूयॉर्क (अमेरिका) के सेंट्रल पार्क में एक अनजान कपल की शादी में पहुंच गए। कपल के मुताबिक, उन्होंने अचानक शादी करने का फैसला किया था और मार्क के आने से समारोह में चार चांद लग गए। मार्क ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई जो वायरल हो रही है।
read more at Mirror


