Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूएस में छोटा विमान क्रैश होने से वाहनों में लगी आग, मकानों को हुआ नुकसान; 2 की मौत

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 12 October 2021
कैलिफॉर्निया (अमेरिका) में घनी आबादी वाले सैन डिएगो इलाके में एक छोटा विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कई वाहनों में आग लग गई और 10 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में ऐरिज़ोना के एक डॉक्टर समेत कम-से-कम 2 लोगों की मौत हो गई है। फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन और नैशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड क्रैश की जांच करेगा।
read more at AP