यूएस में 'जन गण मन' गाकर अमेरिकी-अफ्रीकी गायिका ने पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) की रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में अमेरिकी-अफ्रीकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान गाया और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मैरी ने एएनआई से कहा, "मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। पीएम (मोदी) इतने शानदार और अच्छे इंसान हैं।" इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
read more at News18 हिंदी


