Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूएस में हेलीकॉप्टर क्रैश में पत्नी व बेटे समेत सबसे बड़े नाइजीरियाई बैंक के सीईओ की हुई मौत

short by अनघा तेलंग / on Sunday, 11 February, 2024
नाइजीरिया के ऐक्सेस बैंक समूह के सीईओ हर्बर्ट विगवे, उनकी पत्नी व बेटे की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए एक हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। दुर्घटना के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे और हादसे में सभी की मौत हो गई। गौरतलब है कि ऐक्सेस बैंक समूह नाइजीरिया का सबसे बड़ा ऋणदाता बैंक है।
read more at Reuters