यूएस-भारत साझेदारी को धरती की सबसे करीबी साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं: बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में कहा, "दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं और करेंगे भी...मैं अमेरिका-भारत साझेदारी को धरती पर मौजूद सबसे करीबी साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।" पीएम मोदी ने कहा, "भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी सही मायने में विश्वास की साझेदारी है।"
read more at Twitter


