Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूके की 95-वर्षीय महारानी एलिज़ाबेथ हुईं कोविड-19 संक्रमित

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 21 February 2022
बकिंगघम पैलेस ने बताया है कि यूके की 95-वर्षीय महारानी एलिज़ाबेथ II कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं और सर्दी जैसे हल्के लक्षण महसूस कर रही हैं। पैलेस ने कहा कि वैक्सीन की तीनों डोज़ ले चुकीं महारानी हल्के काम करती रहेंगी। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द ठीक होने और कुशल स्वास्थ्य की कामना की है।