यूके की अदालत ने 5वीं बार खारिज की नीरव मोदी की ज़मानत याचिका
यूके की एक अदालत ने ₹14,000 करोड़ के घोटाले के आरोपी भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। जज ने कहा, "इस बात का खतरा है कि नीरव अदालत में उपस्थित नहीं होंगे या गवाहों को प्रभावित करेंगे।" बीते 5 वर्षों से लंदन की जेल में बंद नीरव की यह 5वीं ज़मानत याचिका थी।
read more at News18 हिंदी


