यूके की नई असायलम नीति की आलोचना करने पर बीबीसी ने गैरी लिनेकर को शो से किया निलंबित
बीबीसी ने यूके सरकार की नई असायलम नीति की आलोचना करने को लेकर इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर गैरी लिनेकर को अपने शो 'मैच ऑफ द डे' से निलंबित किया है। दरअसल, सरकार इस नीति से अवैध रूप से यूके आने वाले प्रवासियों/शरणार्थियों पर रोक लगाना चाहती है। बकौल लिनेकर, यह कमज़ोर लोगों पर लागू की जाने वाली क्रूर नीति है।


