यूके के किंग चार्ल्स-III की तस्वीर वाले बैंक नोटों की पहली तस्वीरें हुईं जारी
बैंक ऑफ इंग्लैंड ने किंग चार्ल्स-III की तस्वीर वाले अपने पहले बैंक नोटों का मंगलवार को अनावरण किया जो 2024 के मध्य से चलन में आएंगे। ये धीरे-धीरे उन नोटों की जगह लेंगे जिन पर किंग की दिवंगत मां एलिज़ाबेथ-द्वितीय की तस्वीर है। हालांकि, नए नोटों में दूसरी तरफ दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल समेत अन्य की तस्वीरें जारी रहेंगी।
read more at Reuters


