यूके में बॉस ने 'गंजे को नहीं रखना चाहता' कहकर शख्स को निकाला, मिला ₹71 लाख का मुआवज़ा
यूके में एक 61-वर्षीय शख्स को £71,441 (₹71 लाख) का मुआवज़ा दिया गया है जिसे उसके बॉस ने 'टीम में 50 साल के गंजे को नहीं रखना चाहता हूं' कहकर निकाला था। पीड़ित का बॉस खुद भी गंजा था और उसने कहा था कि वह अपना 'प्रतिबिंब' नहीं चाहता है। बकौल पीड़ित, उसे बाल होने के बावजूद निकाला गया था।
read more at The Independent


