यूके में भारत विरोधी तत्वों पर कार्रवाई करें: ब्रिटिश पीएम सुनक से फोन पर बात कर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूके के अपने समकक्ष ऋषि सुनक से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने यूके में भारतीय राजनयिक भवनों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया व भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, सुनक ने भारत में चल रहे जी20 सम्मेलन में यूके के पूर्ण समर्थन की बात को दोहराया।
read more at ABP न्यूज़


