Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूके में मिला अत्यंत दुर्लभ और ज़हरीला कनखजूरा; तस्वीर की गई जारी

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 25 January, 2024
यूके स्थित लेस्टर यूनिवर्सिटी ने बताया है कि इंग्लैंड के नॉटिंघमशर में पहली बार एक अत्यंत दुर्लभ कनखजूरा मिला है। यूनिवर्सिटी ने बताया, "स्कूतिगेरा कोलियोप्राटा नामक यह कनखजूरा मांसाहारी, ज़हरीला व कीटभक्षी होने के साथ-साथ दुनिया में सबसे तेज़ी से चलने वाला कनखजूरा भी है...यह मूलत: दक्षिणी यूरोप में पाया जाता है।" इसका काटना मनुष्य के लिए घातक नहीं है।