यूके में शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर किया दूध, कंपनी ने भेज दिया पेशाब
यूके में ऐडम बेल नामक एक शख्स ने सुपरमार्केट चेन 'मॉरिसन' से ऑनलाइन दूध का ऑर्डर किया था लेकिन कंपनी ने बेल को पेशाब की एक बोतल डिलीवर कर दी। बेल ने 'X' पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है। वहीं, 'मॉरिसन' के प्रवक्ता के मुताबिक, बेल को रिफंड दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
read more at इंडिया टीवी


