Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूके में सोमवार से 16-17 साल के बच्चों को लगाई जाएगी कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़

short by अनिल कुमार / on Sunday, 16 January, 2022
यूनाइटेड किंगडम (यूके) के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने बताया है कि सोमवार से 16-17 साल के बच्चों के लिए कोविड-19 बूस्टर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। अगस्त 2021 से अब तक इस आयु वर्ग को करीब 15 लाख डोज़ लगे हैं। बकौल जाविद, "यूके में पांच में से चार वयस्कों को पहले ही बूस्टर डोज़ लगाई जा चुकी है।"
read more at Reuters