यूक्रेन के लिए पैसे जुटाने के मकसद से पिंक फ्लॉयड ने 28 वर्षों बाद रिलीज़ किया पहला गाना
यूक्रेन के लोगों के लिए पैसे जुटाने के मकसद से पिंक फ्लॉयड ने 28 वर्षों बाद पहला गाना शुक्रवार को रिलीज़ किया। 'हे हे राइज़ अप' गाने में यूक्रेनी सिंगर आंड्री ख्लिवनियक के साथ पिंक फ्लॉयड के सदस्य डेविड गिलमौर और निक मैसन नज़र आए। 1994 के 'द डिविज़न बेल' के बाद यह पिंक फ्लॉयड का पहला ओरिजिनल सॉन्ग है।
read more at The Associated Press


