यूक्रेन के लिए यूरोपीय संघ का दरवाज़ा बंद करना बड़ी भूल होगी: बेल्जियम के पीएम
बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्ज़ेंडर डी क्रू ने कहा कि यूक्रेन के लिए यूरोपीय संघ के दरवाज़े बंद करना 'बड़ी गलती' होगी। उन्होंने कहा, यूक्रेन को सदस्य बनने से पहले सभी आवश्यक प्रक्रियात्मक कदमों का सम्मान करना चाहिए। बकौल अलेक्ज़ेंडर, "यूरोपीय संघ की सदस्यता प्रक्रिया में सुधारों की आवश्यकता है...अन्यथा ऐसे देश इसके सदस्य बन जाएंगे...जो इसके लिए तैयार नहीं हैं।"
read more at Reuters


