यूक्रेन को लेकर आज न्यूयॉर्क में आयोजित होगा संयुक्त राष्ट्र महासभा का आपात सत्र
संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष आपातकालीन सत्र आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में यूक्रेन पर रूस के हमले पर चर्चा करने के लिए आयोजित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। गौरतलब है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1982 के बाद पहली बार आपातकालीन विशेष सत्र बुलाया है।
read more at Twitter


