Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन पर आक्रमण के चलते नोबेल पुरस्कार समारोह में रूस व बेलारूस के राजदूत आमंत्रित नहीं

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 26 October, 2022
रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के कारण रूस और बेलारूस के राजदूतों को स्टॉकहोम (स्वीडन) में होने वाले वार्षिक नोबेल पुरस्कार वितरण समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। नोबेल पुरस्कार वितरण समारोह प्रतिवर्ष 10-दिसंबर को आयोजित किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 23 अक्टूबर तक युद्ध में यूक्रेन के 6,374 आम नागरिकों की मौत हुई है।