यूक्रेन पर महासभा का सत्र बुलाने को लेकर यूएनएससी की वोटिंग में भारत नहीं हुआ शामिल
भारत ने यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष आपात सत्र बुलाने से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रक्रियात्मक मतदान से परहेज़ किया है। चीन और यूएई ने भी वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। 11 सदस्यों ने पक्ष में जबकि रूस ने विरोध में वोट डाला जिसके बाद प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया।


