यूक्रेन पर रूस के जारी हमले के बीच सेंसेक्स 2,702 अंक टूटकर 54,530 पर हुआ बंद
रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के बीच सेंसेक्स गुरुवार को 2,702 अंक टूटकर 54,530 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 823 अंक टूटकर 16,240 पर बंद हुआ। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सूचकांकों ने मार्च 2020 में देश में कोविड-19 संबंधी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद गुरुवार को दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की।
read more at Moneycontrol हिंदी


