Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच पीएम मोदी ने सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की

short by shashank mishra / on Thursday, 24 February 2022
यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहीं। रूसी हमले में यूक्रेन में 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।
read more at LatestLY