Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन में फंसे ओडिशा के छात्रों और श्रमिकों को वापस लाने का खर्च उठाएगी राज्य सरकार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 25 February 2022
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार यूक्रेन में फंसे ओडिशा के छात्रों और श्रमिकों को वापस लाने का खर्च वहन करेगी। इससे पहले सीएम नवीन पटनायक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर यूक्रेन में फंसे राज्य के छात्रों और श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।