Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स के लिए राजस्थान बीजेपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

short by अनिल कुमार / on Monday, 28 February, 2022
रूसी हमले के बीच संकटग्रस्त यूक्रेन में फंसे प्रवासी राजस्थानियों और विद्यार्थियों की सहायता के लिए राज्य बीजेपी ने हेल्पलाइन नंबर 08929208080 शुरू किया है। इस नंबर पर 24x7 कॉल कर सूचनाएं साझा की जा सकेंगी। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने हेल्पलाइन की औपचारिक शुरुआत कर कहा कि जानकारियां एकत्रित कर केंद्रीय टीम के साथ निरंतर संपर्क और संवाद रखेंगे।
read more at भाषा