यूक्रेन में स्टारलिंक अब काम कर रहा है: यूक्रेनी नेता के मदद मांगने पर एलन मस्क
यूक्रेनी उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव द्वारा दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से इंटरनेट सेवा मुहैया कराने के आग्रह पर मस्क ने कहा है, "स्टारलिंक अब यूक्रेन में काम कर रहा है। और टर्मिनल्स रास्ते में हैं।" दरअसल, रूसी हमले के कारण इंटरनेट सेवाएं ठप होने के बाद फेडोरोव ने ट्वीट कर मस्क से मदद मांगी थी।
read more at Hindustan Times


