यूक्लिड स्पेस टेलिस्कोप द्वारा ली गई पहली तस्वीरें की गईं जारी, नज़र आ रहे हैं तारे और आकाशगंगाएं
यूरोपियन स्पेस एजेंसी के यूक्लिड स्पेस टेलिस्कोप द्वारा ली गई पहली तस्वीरें जारी की गई हैं जो तारों और आकाशगंगाओं की हैं। ये तस्वीरें टेलिस्कोप में लगे 2 ऑनबोर्ड कैमरा, विज़िबल इंस्ट्रूमेंट और नियर-इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर व फोटोमीटर द्वारा कैद की गई हैं। एजेंसी के मुताबिक, सेटअप पूरा होने के बाद यूक्लिड कॉस्मोस का 3डी मैप बनाना शुरू कर देगा।
read more at European Space Agency


