Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूजीसी का एलान- अब एक साथ दो फुल-टाइम डिग्री कोर्स कर सकेंगे छात्र

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 13 April 2022
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एलान किया है कि अब छात्र एक साथ दो फुल-टाइम डिग्री/डिप्लोमा कोर्स कर सकेंगे। छात्र दो अंडर ग्रैजुएशन या पोस्ट ग्रैजुएशन कोर्स फिज़िकल + फिज़िकल मोड या फिज़िकल + ऑनलाइन मोड या ऑनलाइन + ऑनलाइन मोड में एक साथ कर सकेंगे। हालांकि, इस स्कीम में एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम शामिल नहीं होंगे।