यूजीसी ने आईआईएमसी को दिया डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दिल्ली स्थित भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया है। इसके साथ ही आईआईएमसी के जम्मू (जम्मू-कश्मीर), अमरावती (महाराष्ट्र), आइज़ोल (मिज़ोरम), कोट्टयम (केरल) और ढेंकानाल (ओडिशा) स्थित क्षेत्रीय परिसरों को भी यह दर्जा दिया गया है। इसके बाद आईआईएमसी डॉक्टरेट सहित अन्य डिग्रियां प्रदान करने के लिए पात्र हो गया है।
read more at इंडिया टीवी


