यूजीसी ने शिक्षण संस्थानों से एड-टेक कंपनियों के साथ ‘फ्रेंचाइज़ी’ करार ना करने की दी चेतावनी
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने अपने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और संस्थानों को एड-टेक कंपनियों के साथ साझेदारी में ऑनलाइन पाठ्यक्रम ना चलाने की चेतावनी दी। आयोग के सचिव रजनीश जैन ने कहा, ''नियमों के अनुसार, उच्च शिक्षा संस्थान किसी फ्रेंचाइज़ी समझौते के तहत मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) या ऑनलाइन कार्यक्रम नहीं चला सकेंगे।''
read more at हिन्दुस्तान


