Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूट्यूब वीडियो से प्रेरित होकर दिल्ली में एटीएम लूटने की कोशिश के दौरान 3 लोग गिरफ्तार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Saturday, 5 March, 2022
दिल्ली के नांगलोई में यूट्यूब वीडियो से प्रेरित होकर निजी बैंक की एटीएम मशीन लूटने की कोशिश के दौरान 16-वर्षीय नाबालिग सहित 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 1 मार्च को एक्सिस बैंक मुख्यालय से एटीएम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को पकड़ लिया।