यूट्यूबर 'मिस्टर बीस्ट' ने अपना वज़न घटाया; शेयर कीं पहले और बाद की तस्वीरें
'मिस्टर बीस्ट' नाम से मशहूर यूट्यूब पर दुनिया के सर्वाधिक सब्सक्राइबर वाले शख्स जिम्मी डॉनल्डसन ने गुरुवार को ट्विटर पर बताया कि उन्होंने अपना वज़न कम किया है। 25-वर्षीय जिम्मी ने वज़न घटाने से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर कर बताया, "मुझे एहसास हुआ कि मैं मोटापे से ग्रसित हूं...इसलिए मैंने लिफ्टिंग और रोज़ाना 12,500 कदम चलना शुरू किया।"
read more at Twitter


