यूपी उप-चुनाव में लखनऊ पूर्व सीट के लिए कांग्रेस ने मुकेश सिंह चौहान को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस ने लखनऊ (उत्तर प्रदेश) पूर्व विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है, लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट के विधायक रहे आशुतोष टंडन 'गोपाल जी' के देहांत के बाद यह सीट खाली हो गई थी और निर्वाचन आयोग ने बीते महीने इस सीट के लिए चुनाव का एलान किया था।
read more at ABP न्यूज़


