यूपी एटीएस ने गोरखपुर से आईएसआई के एजेंट को किया गिरफ्तार
यूपी एटीएस ने गोरखपुर से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लगभग 3 वर्ष से पाकिस्तानी महिला जासूस के संपर्क में था और उसे भारतीय नौसेना के बारे में संवेदनशील सूचनाएं भेजता था। आरोपी गोवा शिपयार्ड नेवल बेस में पार्ट टाइम वर्कर के तौर पर काम करता था।
read more at हिन्दुस्तान


