Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी की एक जेल में 60 से अधिक कैदी मिले एचआईवी संक्रमित

short by शिव / on Monday, 5 February, 2024
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ज़िला जेल में 63 कैदी एचआईवी से संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2023 से एचआईवी टेस्टिंग किट उपलब्ध न होने के चलते जांच में देरी हुई थी और बीते दिसंबर में कैदियों की जांच कराई गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, एचआईवी संक्रमित मिले अधिकतर कैदियों को ड्रग्स की लत है।