यूपी की कंपनी ने भारतीय सेना के लिए बनाए 'त्रिशूल' व 'वज्र' टेज़र जैसे गैर-घातक हथियार
उत्तर प्रदेश की कंपनी एपास्टेरॉन प्राइवेट लिमिटेड ने कहा है कि उसने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सेना के खिलाफ भारतीय सुरक्षा बलों के इस्तेमाल के लिए गैर-घातक हथियार बनाए हैं। कंपनी के सीटीओ मोहित कुमार के अनुसार, इनमें 'पारंपरिक हथियारों' से प्रेरित 'त्रिशूल' और 'वज्र' टेज़र शामिल हैं। एक वीडियो में मोहित हथियारों का प्रदर्शन करते दिखे।
read more at अमर उजाला


