Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी की गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने दाखिल किया नामांकन

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 10 May, 2024
ऐक्टर रवि किशन ने उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। रवि किशन ने कहा, "जनता के आशीर्वाद से मैंने नामांकन दाखिल कर दिया है। पिछली बार के सभी रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।" रवि किशन ने नामांकन दाखिल करने से पहले गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
read more at X