यूपी की जेल में बंद पूर्व विधायक पवन पांडेय को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती
अंबेडकरनगर (यूपी) की जेल में बंद पूर्व विधायक पवन पांडेय को हार्ट अटैक आने के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। जेल प्रशासन के अनुसार, उन्होंने बुधवार रात सीने में दर्द की शिकायत की थी व ज़िला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ भेजा गया। पांडेय को ज़मीन से जुड़े मामले में नवंबर-2023 को गिरफ्तार किया गया था।
read more at Public


